अनुराग तागड़े

सत्व से एक मनस्वी कलाकार मगर पेशे से पत्रकार अनुराग तागड़े पत्रकारिता के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में भी भारी प्रशंसा अर्जित कर चुके हैं। एम.बी.ए की डिग्री हासिल करने के बाद कई राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में उनका 18 सालों का कार्यानुभव रहा है। दैनिक भास्कर, नई दुनिया, सुबह सवेरे जैसे अखबारों से पत्रकार एवं संपादक के रुप में वे जुड़े रहे हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में एक वॉइस-ओवर कलाकार और अनुवादक भी हैं।

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में व्हायोलीन वादन के लिए उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त है ।अमरीका की फ़ोर्ड फाउंडेशन द्वारा उन्हें वॉइस-ओवर के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नारद सम्मान से भी पुरस्कृत रहे हैं! कला, वाणिज्य और व्यापार , अध्ययन एवं अध्यात्म में उनकी विशेष रुचि है।